Breaking News

आंध्र प्रदेश : श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, नौ लोगों की मौत

“आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को बडा हादसा हो गया है। काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में अचानक भगड़द मच गई। इस हादसे में नौ की मौत हो गई है, वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं”

श्रीकाकुलम 01 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को हुई भगदड़ में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। भगदड़ के पीछे की वजह एकादशी के मौके पर हुई भारी भीड़ को बताया जा रहा है। 

मिली जानकारी मुताबिक, शनिवार को वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया।

जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

काशीबुग्गा सब डिवीजन के डीएसपी लक्ष्मण राव ने बताया कि, काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह करीब 11.30 बजे भगदड़ मच गई और नौ लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

सीएमओ ने जारी किया बयान

आंध्र प्रदेश  के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़ बढ़ गई, जिससे अचानक भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची।

राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे है। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Santosh SETH

Recent Posts

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

2 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

3 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

5 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

5 hours ago

हिमाचल में बारिश का कहर: 125 सड़कें बंद, मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित

हिमाचल में कुदरत का कहर: 125 सड़कें बंद, मंडी का ऐतिहासिक 'इंदिरा मार्केट' बना तालाब;…

5 hours ago

यूपी: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 3 दिन बस सफर फ्री, आदेश जारी

रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा: यूपी में 3 दिन तक महिलाओं की बस…

5 hours ago