Breaking News

छत्तीसगढ़ : पीएम मोदी ने किया नये विधानसभा भवन का उद्घाटन

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण किया, जिसे ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बनाया गया है, पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित और वर्षा जल संचयन प्रणाली से सुसज्जित करने की योजना है”

रायपुर 01 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान रायपुर के एक निजी विद्यालय के सभागार से शुरू हुआ विधानसभा का सफर 25 वर्ष बाद 51 एकड़ में फैले विशाल भवन तक पहुंच गया।

जिसका उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। मोदी ने इस दौरान विधानसभा के नए भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरूआत का दिन है और मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत ही सुखद दिन है, अहम दिन है।

मेरा बीते कई दशकों से इस भूमि से बहुत आत्मीय नाता रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय व्यतीत किया, यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।

मेरे जीवन को गढ़ने में यहां के लोगों का, यहां की भूमि का बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है। छत्तीसगढ़ की परिकल्पना, इसके निर्माण का संकल्प और उस संकल्प की सिद्धी, हर एक क्षण पर मैं छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी रहा हूं। 

आज जब छ्त्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा के अहम पड़ाव पर पहुंचा है तो मुझे इस क्षण का भी सहभागी बनने का अवसर मिला। आज इस रजत जयंती के उत्सव पर मुझे राज्य के लोगों के लिए इस नई विधानसभा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को, राज्य सरकार को इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देता हूं, बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब हम इस भव्य और आधुनिक विधानसभा का लोकार्पण कर रहे हैं तो ये केवल एक इमारत का समारोह नहीं है बल्कि 25 वर्षों की जन आकांक्षा, जन संघर्ष और जन गौरव का उत्सव बन गया है।

मैं उन महापुरुष को नमन करता हूं जिनकी दूरदृष्टि और करुणा ने इस राज्य की स्थापना की। वो महापुरुष हैं, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी। साल 2000 में जब अटल बिहारी वाजपेयी ने छ्त्तीसगढ़ राज्य का गठन किया तो वो निर्णय केवल प्रशासनिक नहीं था। 

वो निर्णय था छत्तीसगढ़ की आत्मा को पहचान दिलाने का। आज जब इस विधानसभा भवन के साथ-साथ अटल जी की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ है तो मन कह उठता है, अटल जी जहां भी हों, अटल जी देखिए आपका सपना साकार हो रहा है। 

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा भवन में 500 दर्शक क्षमता का आधुनिक ऑडिटोरियम और 100 लोगों के बैठने की क्षमता वाला सेंट्रल हॉल भी है।

पूरे भवन की वास्तुकला को आधुनिक और पारंपरिक शैलियों का मिला-जुला रूप दिया गया है। छत्तीसगढ़ के एक नवंबर, 2000 को अस्तित्व में आने के साथ ही राज्य विधानसभा का भी गठन हुआ था।

Santosh SETH

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: दिल्ली मेट्रो और ट्रेन प्रतिबंधों की समीक्षा के निर्देश

दिल्ली प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद करने…

5 hours ago

उत्तर प्रदेश राज्यसभा: भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, भाजपा के 8 और सपा के…

5 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू, हाथी पर आएंगी माता रानी

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति की उपासना का महापर्व, इस बार…

7 hours ago

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार – 2026

गर्व का क्षण: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026…

7 hours ago

दिल्ली हाई अलर्ट: कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का अनुरोध

CJP का 'दिल्ली चलो' मार्च: आज रद्द रहेंगी राजधानी आने वाली कई ट्रेनें, 57 मेट्रो…

8 hours ago

जेवर एयरपोर्ट का नया नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर हुआ 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट',…

8 hours ago