“पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Summary Revision- SSR) प्रक्रिया के तहत एक बड़ी चुनौती सामने आई है”
कोलकाता 27 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मंगलवार को निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य में लगभग 14 लाख गणना प्रपत्र (enumeration forms) अभी तक वापस जमा नहीं हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि ये गणना प्रपत्र कई वजहों से जमा नहीं हो पाए हैं, जिनमें मुख्य रूप से मतदाता का अनुपस्थित होना, नाम का दोहराव, मतदाता का मृत होना या स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो जाना शामिल है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सोमवार तक जमा नहीं किए गए गणना प्रपत्रों की संख्या 10.33 लाख थी। अधिकारी ने बताया, “मंगलवार दोपहर तक यह अप्राप्त गणना प्रपत्रों की संख्या बढ़कर 13.92 लाख हो गई थी। हमें उम्मीद है कि जैसे-जैसे डेटा अद्यतन होता जाएगा, यह आंकड़ा बढ़ता रहेगा।”
बूथ स्तरीय अधिकारियों पर जिम्मेदारी
एसआईआर प्रक्रिया के तहत, राज्य भर के घरों से डेटा एकत्र करने का महत्वपूर्ण कार्य बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) को सौंपा गया है। बीएलओ आंशिक रूप से भरे हुए गणना प्रपत्रों को वितरित करने और मतदाताओं से आवश्यक विवरण एकत्र करने का कार्य कर रहे हैं।
पुनरीक्षण के लिए व्यापक तैनाती
इस विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक चलाने के लिए निर्वाचन आयोग ने राज्य में एक बड़ी टीम तैनात की है-
प्रक्रिया के बीच 3 बीएलओ की मौत
पश्चिम बंगाल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के बीच अब तक तीन बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) की मृत्यु की खबर भी सामने आई है।
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आज: 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, जानिए बहुमत का…
5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज: बंगाल से तमिलनाडु तक सत्ता की चाबी किसके हाथ?…
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: कांग्रेस बता रही 'विनाश', रक्षा विशेषज्ञ बोले- चीन के चक्रव्यूह का अचूक…
विवेक विहार अग्निकांड: मौत का जाल बनी इमारत, लोहे की ग्रिल और छत के ताले…
5 राज्यों के एग्जिट पोल: बंगाल और तमिलनाडु में चौंकाने वाले आंकड़े, असम-पुडुचेरी में NDA…
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…