“मुर्शिदाबाद के भरतपुर से तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे”
कोलकाता 27 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
विधायक के इस ऐलान के बाद राज्य में राजनीतिक पारा चढ गया है। हुमायूं कबीर के नवीनतम बयान, 6 दिसंबर आने दीजिए फिर देखिये क्या होता है। राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा पर संज्ञान लिया है।
उन्होंने कहा कि कहीं भी शांति का माहौल बिगाड़ने की कोशिश होती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बंगाल की संस्कृति पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इधर तृणमूल कांग्रेस ने विधायक के इस बयान से खुद को अलग कर लिया है। विधानसभा के चीफ व्हीप निर्मल घोष ने कहा कि इस बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। विधानसभा के स्पीकर विमान बनर्जी ने इसे संविधान के खिलाफ बताया है।
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आज: 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, जानिए बहुमत का…
5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज: बंगाल से तमिलनाडु तक सत्ता की चाबी किसके हाथ?…
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: कांग्रेस बता रही 'विनाश', रक्षा विशेषज्ञ बोले- चीन के चक्रव्यूह का अचूक…
विवेक विहार अग्निकांड: मौत का जाल बनी इमारत, लोहे की ग्रिल और छत के ताले…
5 राज्यों के एग्जिट पोल: बंगाल और तमिलनाडु में चौंकाने वाले आंकड़े, असम-पुडुचेरी में NDA…
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…