Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट : शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बनाई बढ़त

“बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के अलावा पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है”

पटना 14 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है और कुछ ही देर में रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। राज्य के 38 जिलों के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा।

दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है या फिर बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और तेजस्वी यादव सत्ता संभालेंगे।

साथ ही उपचुनाव की आठ सीटों पर भी मतगणना शुरू हो गई है। बिहार के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। 

तेजस्वी बोले- हम सरकार बना रहे हैं

महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, ‘हम लोगों की जीत होने वाली है हम जीत रहे हैं। बदलाव होगा। हम सरकार बना रहे हैं।’

 ‘NDA सरकार बनाएगी’- भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन 

बिहार में अगली सरकार बनाने को लेकर शहनवाज हुसैन ने कहा, ‘नतीजे आने में अब बस चंद वक्त है। साफ दिख रहा है कि हम आने वाले हैं, NDA की सरकार बनने वाली है। जिस तरह सूरज का उगना तय है उसी तरह NDA की सरकार का बनना तय है।

इस बार जबरदस्त पोलिंग हुई है और सरकार फिर से बनाने के लिए पोलिंग हुई है। हम लोग बिहार में अपार बहुमत से सरकार बनाएंगे।’ उन्होंने तेजस्वी यादव के शपथ ग्रहण के दावे पर कहा, ‘ये राजद वाले ऐसे ही डेट बोलते रहते हैं। इनका बस चले तो ये ऐसी बात बोलते रहेंगे। कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। NDA सरकार बनाएगी।’

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

18 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

18 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

21 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

21 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

23 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

23 hours ago