“दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े संदिग्ध आतंकी डॉक्टर उमर नबी का घर ध्वस्त कर दिया गया है। ये कार्रवाई रातभर चले ऑपरेशन के दौरान हुई है। ये कार्रवाई दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुई है”
पुलवामा 14 / 11 / 2025
दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली ब्लास्ट केस को अंजाम देने में जिस डॉक्टर उमर नबी की अहम भूमिका थी, उसके घर को ध्वस्त कर दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रातभर चले ऑपरेशन में डॉ उमर नबी के घर को जमींदोज कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, मुजम्मिल, उमर उन नबी और डॉक्टर शाहीन 2 हैंडलरों से बात करते थे। हैंडलरों के नाम डॉक्टर ओकासा और डॉक्टर हशीम उर्फ आरिफ निसार हैं। इनके कोड नेम ओकासा और आरिफ निसार हैं।
एजेसिंयों को लगता है कि आरिफ निसार पाकिस्तान का हैंडलर है, जबकि ओकासा टर्की का हैंडलर है, या हो सकता है कि दोनों हैंडलर एक ही हों। ये लोग सेशन ऐप, टेलीग्राम, सिग्नल ऐप और अन्य ऐप के जरिए बात करते थे।
धमाके में उमर नबी के उड़ गए थे चीथड़े
दिल्ली ब्लास्ट मामले में कार को चलाने वाले संदिग्ध आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी को लेकर 13 नवंबर को ये खुलासा हुआ था कि उसकी मौत हो चुकी है। धमाके में उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। उसके एक पैर का पंजा और इंजन के पुर्जों में चिपके मांस के टुकड़े ही बरामद हो पाए हैं।
शरीर का बाकी हिस्सा विस्फोट में उड़ गया। दरअसल शरीर के बिखरे अंग पंजे और इंजन के पुर्जों से चिपके मिले मांस के टुकड़ों की डीएनए जांच से पता लगा कि कार में हुए धमाके में मरने वाला उमर नबी ही था।
एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…
'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…
रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…
साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…
उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…