“नालागढ़-दभोटा मार्ग पर भाटियां के समीप एक कार के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक कृष्ण सिंह (22) पुत्र जसविंद्र सिंह नालागढ़ के बड़ा बसोट गांव का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है”
बद्दी/नालागढ़ 13 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
नालागढ़ के प्लासी कलां पंचायत के बड़ा बसोट गांव का कृष्ण कुमार बाइक पर नालागढ़ में एक शादी समारोह में भाग लेने वाया दभोटा होकर जा रहा था। कृष्ण कुमार के पीछे उसके परिजनों की कार भी जा रही थी।
भाटियां गांव के समीप नालागढ़ की ओर से आ रही एक कार की चपेट में आ गया। बेहोशी की हालत में परिजन उसे नालागढ़ अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक इकलौता बेटा था।
उधर, एसएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक कर्मचंद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…