Breaking News

मुंबई : ‘रा स्टूडियो’ में शख्स ने 15-20 बच्चों को बनाया बंधक, मचा हड़कंप

“मुंबई के पवई स्थित रा स्टूडियो में एक शख्स ने 15 से 20 बच्चों को स्टूडियो के अंदर बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि यह शख्स स्टूडियो में ही काम करता है। मुंबई पुलिस ने सभी बच्चों को रेस्क्यू कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है”

मुंबई 30 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बंधक बनाने वाले ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें वह धमकी देते हुए कह रहा है, ”मैंने एक प्लान के तहत बच्चों को बंधक बनाया है। अगर मुझे थोड़ा भी उकसाया गया तो मैं इस जगह को आग लगा दूंगा।

मैंने आत्महत्या का कदम उठाने के बजाय यह प्लान बनाया था। मुझे उकसाया न जाए, नहीं तो मैं बच्चों को नुकसान पहुंचाना वाला कदम उठा लूंगा।”इसी बीच, मुंबई पुलिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई है।

उसने मुंबई के पवई में कुछ बच्चों को बंधक बना लिया। उसने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वह कह रहा है कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह आग लगा देगा और खुद को तथा बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर नजर आ रहा है। 

सभी बच्चे सुरक्षित 

बाद में मुंबई पुलिस की तरफ से एक और बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि सभी बच्चों को बचा लिया गया है। वे सभी सुरक्षित हैं। रोहित आर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे बात कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वाकई मानसिक रूप से अस्थिर है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

3 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

3 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

4 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

4 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

4 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

4 hours ago