जौनपुर : धान रोपाई के दौरान करेंट से मां-बेटे की मौत

“जौनपुर के उत्तरगांवा गांव में शनिवार शाम करंट की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर जफराबाद और गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई”

जौनपुर 27 / 07 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

उत्तरगांवा निवासी मंटू राय ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए चारों तरफ झटका मशीन से तार लगा रखा था। शनिवार को करीब 5:30 बजे सरैया बदरुद्दीनपुर निवासी लोधी वनवासी (30) अपनी मां बासमती देवी (55) के साथ मंटू राय के खेत में धान की रोपाई कर रहा था।

इसी दौरान किसी अज्ञात कारण से झटका मशीन में तेज करंट दौड़ गया। खेत की मेड़ पर पहुंचीं बासमती देवी तार की चपेट में आकर गिर गईं और तड़पने लगीं। मां को छटपटाता देख लोधी उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।