जौनपुर : अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

“गौराबादशाहपुर पुलिस ने कबीरूद्दीन गांव की महिला प्रधान के पति वीरेंद्र यादव को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडे के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर लिलहा पुलिया चोरसंड के पास से वीरेंद्र यादव को पकड़ा गया”

जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 32 बोर की एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वीरेंद्र यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर जौनपुर जिले के विभिन्न थानों में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।

इन मुकदमों में हत्या, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, बलवा, छेड़खानी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और गुंडा एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।