Breaking News

इंडिगो की आज 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

“इंडिगो एयरलाइंस में  फ्लाइट कैंसिलेशन का संकट  अभी भी बरकरार है, मुंबई, दिल्ली और कई बड़े एयरपोर्ट्स पर लगातार चौथे दिन भी अफरा-तफरी मची है। किसी की फ्लाइट बिना बताए कैंसल कर दी गई, तो कोई घंटों से री-शेड्यूल का इंतजार कर रहा है”

नई दिल्ली 05 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुंबई-दिल्ली समेत देश के कई हवाई अड्डों पर शुक्रवार सुबह भी इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन का संकट और गहरा गया। सैकड़ों यात्री घंटों से टर्मिनल पर फंसे हैं। किसी की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई, तो कोई अपने बच्चे के स्कूल प्रोग्राम से चूक गया।

हालात यह हैं कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद दूसरी एयरलाइंस ने टिकटों के दाम कई गुना बढ़ा दिए हैं। जो टिकट 5-6 हजार में मिल रहा था, वह अब 30-40 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में यात्रियों का दर्द एयरपोर्ट पर साफ झलक रहा है।

दिल्ली से Indigo की सभी उड़ानें रद्द

दिल्ली हवाई अड्डे से इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें शुक्रवार मध्यरात्रि तक रद्द कर दी गई हैं, यह जानकारी हवाई अड्डा ऑपरेटर DIAL ने दी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने फ्लाइट शेड्यूल की पुष्टि पहले ही कर लें और यात्रा में होने वाली असुविधाओं के लिए तैयार रहें।

हैदराबाद की 92 उड़ानें हुई प्रभावित

5 दिसंबर की स्थिति के अनुसार, इंडिगो की उड़ानों में रद्द होने की संख्या सामने आई है। आज हैदराबाद में आने वाली उड़ानों में 43 और जाने वाली उड़ानों में 49 फ्लाइट्स कैंसल हुई हैं। यात्रियों को अपनी यात्रा की प्लानिंग में बदलाव करना पड़ सकता है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

10 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

10 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

10 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

10 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

10 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

11 hours ago