Breaking News

मोन्था तूफान : भीषण बारिश का अलर्ट, सेना-NDRF टीम सतर्क

“चक्रवाती तूफान मोन्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है। राज्य के कई जिलों में सोमवार से ही बारिश हो रही है”

नई दिल्ली 28 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आंध्र प्रदेश की तरफ चक्रवाती तूफान मोन्था बढ़ रहा है। 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज शाम या रात को ये चक्रवाती तूफान समुद्री तट से टकराएगा। ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आंध्र प्रदेश में भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है। ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाएं चल रही हैं। इन राज्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

चक्रवात मोन्था के आज शाम मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच पहुंचने की आशंका के बीच तटीय शहर में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान को लेकर स्थानीय अधिकारी अलर्ट पर हैं।

केरल के कई जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अधिकारियों ने कहा कि अलप्पुझा जिले में तेज हवाओं के कारण अर्थुनकल तट के पास एक मछुआरे की नाव पलट जाने से मौत भी गई। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि आज चक्रवात ‘मोन्था’ एक ‘गंभीर’ चक्रवात में बदलने की संभावना है। यह मंगलवार शाम तक आंध्र प्रदेश के तटीय तटों से टकराएगा। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर: 1777 केस, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का खौफ: H1N1 के मामले 1700 के पार, स्वास्थ्य विभाग ने…

44 minutes ago

BJP की नई टीम संग PM मोदी का मंथन, संगठन मजबूती का दिया मंत्र

PM मोदी का बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को जीत का मंत्र: 'संगठन को बनाएं…

1 hour ago

जौनपुर: चीनी व्यापारियों पर कसी नकेल, 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक लिमिट

जौनपुर में चीनी की जमाखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक…

20 hours ago

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : न्यायिक सेवा के लिए अब 1 साल की वकालत अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल…

20 hours ago

मायावती का अखिलेश पर प्रहार: जयंत पर टिप्पणी अमर्यादित, गिरगिट है सपा

मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार: 'चवन्नी' वाले बयान को बताया शर्मनाक, कहा- 'गिरगिट…

20 hours ago

तेलंगाना: फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटा, 2 मजदूरों की मौत, 9 घायल

तेलंगाना में बड़ा औद्योगिक हादसा: फार्मा कंपनी का रिएक्टर फटने से भीषण आग, 2 मजदूरों…

22 hours ago