Breaking News

मेरठ : सरधना के सलावा में साम्प्रदायिक तनाव, भारी पुलिस-बल तैनात

“मेरठ के सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में मछली पकड़ने को लेकर दो समुदायों में खूनी संघर्ष हो गया। नौ लोग घायल हुए, आठ की हालत गंभीर है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है”

मेरठ 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मेरठ जनपद के थाना सरधना क्षेत्र के गांव सलावा में मंगलवार देर रात मछली पकड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

धारदार हथियारों से हुए हमले में राजपूत समाज के नौ लोग घायल हो गए। इनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

तनाव को देखते हुए एसपी देहात राकेश मिश्रा और एसडीएम उदित नारायण सिंह मौके पर डटे हुए हैं। प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। घटना के बाद मुस्लिम पक्ष के घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चे रह गए हैं। पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

राजपूत पक्ष का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखे हैं और गांव में बने मदरसे की भी जांच की मांग की गई है।

वहीं, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि विवाद की शुरुआत कहासुनी से हुई और इसके बाद हिंदू पक्ष की भीड़ ने उनके घरों पर पथराव किया तथा महिलाओं के साथ अभद्रता की।

घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि शाम पांच बजे पूर्व विधायक संगीत सोम भी गांव का दौरा करेंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

18 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

18 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

18 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

18 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago