Breaking News

दिल्ली के पालम में भीषण आग : 4 मंजिला इमारत जली, 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के पालम में दिल दहला देने वाला अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग,7 लोगों की दर्दनाक मौत, CM रेखा ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट 

देश की राजधानी दिल्ली से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने आई है। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके (गली नंबर 2, पालम मेट्रो स्टेशन के पास) में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई।

इस भयानक अग्निकांड में कम से कम 7  लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका है।

कॉस्मेटिक की दुकान से भड़की आग, ऊपर तक फैली

जानकारी के मुताबिक, आग लगने की शुरुआत सुबह करीब 7 बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान से हुई।

देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि लपटें तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गईं। बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण लोग अंदर ही फंस गए।

इमारत में मौजूद थे 18 लोग, कूदकर बचाई जान

जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मकान के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे। आग की लपटों और धुएं से घिरे कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी।

30 दमकल गाड़ियां मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (फायर ब्रिगेड) को सुबह 7 बजे इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेज दी गईं।

फिलहाल जिला प्रशासन, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) में जुटी हुई हैं।

CM रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पालम में इमारत में लगी आग की घटना के बारे में जानकर बेहद व्यथित हूं।

कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना।”

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

7 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

13 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

13 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

13 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago