मंडी – कस्टम ड्यूटी चुकाने के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी से ठगे एक करोड़
“हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक सेवानिवृत्त अधिकारी से एक करोड़ रुपये की ठगी हुई है। सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त पधर क्षेत्र के निवासी की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में केस दर्ज किया गया है”
मंडी 24 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मंडी जिले में सेवानिवृत्त अधिकारी से ठगों ने एक करोड़ रुपये ठग लिए। शातिरों ने पहले विदेश से भेजे उपहार की कस्टम ड्यूटी चुकाने के नाम पर 20 लाख ठगे और फिर दूतावास कर्मी बन पैसे वापस दिलाने का झांसा देकर 80 लाख रुपये और ऐंठ लिए।
ठगी के मामले
- मंडी साइबर पुलिस थाना में हमीरपुर जिले के एक सेवानिवृत अधिकारी से करीब 73 लाख रुपये की ठगी डिजिटल अरेस्ट दिखाकर की गई।
- मंडी जिले के एक सेवानिवृत अधिशाषी अभियंता से सोशल मीडिया पर सस्ते दामों पर शेयर और आईपीओ खरीदने के नाम पर शातिरों ने 20 लाख रुपये ठग लिए
- मई 2024 में साइबर अपराध पुलिस थाना मंडी में सोशल मीडिया के जरिये स्टॉक मार्केट में निवेश या शेयर खरीदने के नाम पर लगभग 1.97 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर चार के चार केस दर्ज हुए हैं।
- बीते अक्तूबर माह में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी में संलिप्त होने का आरोप लगाकर कुल्लू जिले के एक सेवानिवृत कर्मचारी से 36.50 लाख रुपये की ठगी केस दर्ज हुआ है।
- सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क से बचें।
- बिना ऑर्डर पार्सल आने की जानकारी मिलने पर यह समझ जाएं कि यह शातिर हैं।
- कस्टम विभाग फोन करके शुल्क नहीं मांगता है। ऐसे में सतर्क हो जाएं।
- इस तरह कॉल पर आने पर निजी जानकारी साझा न करें।
- इस तरह की कॉल आने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें।











