“मंडी के थाना औट के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राहला चैहटीगढ़ (पायल) क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई”
मंडी 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के थाना औट के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राहला चैहटीगढ़ (पायल) क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव इतनी बुरी हालत में है कि उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। शरीर का अधिकांश भाग जानवरों ने नोच लिया है। केवल सिर, एक हाथ और पैर ही साफ दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना औट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हर पहलु से छानबीन कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदगी की रिपोर्टें मंगवाई जा रही हैं।
पुलिस थाना औट के प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का कोई परिचित लापता है या इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…