“हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी, अंधड़ व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार रात को भी अंधड़ के साथ बारिश से भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं के कारण प्रदेश भर में जगह-जगह पेड़ गिरने से दर्जनों घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिला हमीरपुर के मैहरे बाजार में एक झुग्गी पर पेड़ गिरने से भीतर सो रहे आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हैं। वहीं, मंडी में एक महिला की अंधड़ के बीच संतुलन खोकर लेंटर से गिरने से मौत हो गई”
शिमला 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 अप्रैल की रात-शाम से 21 अप्रैल तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा चंबा व कुल्लू के ऊंचे इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी तथा कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है।
इसी तरह कांगड़ा, शिमला, मंडी और चंबा व कुल्लू जिलों के शेष भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
राहुल गांधी का 'दिल्ली मार्च' आज: रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों के साथ INDI…
UP MLC चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत में छिपे हार के संकेत? 2027 से पहले…
जेल से बाहर आते ही आजम खान पर ED का शिकंजा: रामपुर जेल के गेट…
आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की रिहाई का रास्ता साफ: कोर्ट ने जारी किए रिहाई…
वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस': CM योगी और रेल मंत्री दिखाएंगे…
J&K में पुराने आतंकी नेटवर्क को जिंदा कर रही पाकिस्तानी ISI, तुर्किये की संस्था 'TIKA'…