जौनपुर : पाकिस्तान जेल में मृत घुरहू बिंद के परिवार के साथ खड़ा है प्रशासन- जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जनपद जौनपुर के तहसील मछलीशहर के बसिरहा गांव के मछुआरा समुदाय के घुरहू बिंद जिनकी हाल ही में कराची, पाकिस्तान जेल में मृत्यु हो गई थी, के पार्थिव शरीर के पैतृक गांव में पहुंचने के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता बरतते हुए सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार कराने के साथ ही केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित जीरो पॉवर्टी योजना अंतर्गत लाभान्वित करते हुए पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी”

जौनपुर 18 / 04 /2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के प्रयासों से मृतक घुरहू बिंद का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव आने की संभावना है, जहां पर परिवारजन को पार्थिव शरीर सुपुर्द करने के साथ ही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन परिवार के साथ है।

पीड़ित परिवार के आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आगे की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी जिसके लिए एक त्रिस्तरीय समिति का गठन भी किया गया है जिससे पीड़ित परिवारजन को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा सके। त्रिस्तरीय समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी मछलीशहर होंगे। अन्य सदस्यों में तहसीलदार मछलीशहर, खंड विकास अधिकारी मछलीशहर तथा मत्स्य अधिकारी होंगे।

यह समिति मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन, बच्चों को समाज कल्याण विभाग तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु उनके पात्रता की जांच, सत्यापन तथा अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

19 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

19 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

20 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

20 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

20 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

20 hours ago