मंडी – वन विभाग ने ईको टूरिज्म के तहत सरोआ जालपा माता मंदिर को लिया गोद, होगा कायाकल्प

“नाचन वन मंडल ने ईको टूरिज्म के तहत नाचन क्षेत्र के सरोआ जालपा माता मंदिर को गोद लिया है। वन विभाग सरोआ जालपा मंदिर के सौंदर्यीकरण पर काम करेगा। इस योजना के तहत पांच लाख रुपए तक की राशि खर्च की जाएगी। वन विभाग ने इसके लिए जालपा माता मंदिर कमेटी और नौण पंचायत के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है”

मंडी 29 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ईको टूरिज्म के तहत यह योजना तैयार की गई। जिसमें मंदिर के सोंर्दयकरण के साथ ही स्वयं सहायता समूहों की विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। जिसकी शुरुआत करते हुए वन विभाग ने जालपा माता मंदिर परिसर में रेस्ट बेंच लगाकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आराम फरमाने के लिए सुविधा प्रदान की है।

वहीं वन विभाग सरोआ घाटी और जालपा माता परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए कुकड़ी गलु से सरोआ मंदिर तक जगह जगह डस्टबिन की सुविधा भी प्रदान करेगा। डीएफ ओ नाचन एसएस कश्यप ने पुष्टि करते हुए बताया कि ईको टूरिज्म के तहत जालपा माता मंदिर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जो भी संभव होगा वह किया जाएगा।

बैंच लगाने के साथ ही कूड़ादान और साइनबोर्ड में भी स्थापित किए जाएंगे। उधर नौण पंचायत ने जालपा माता मंदिर परिसर में सुंदर पार्क का निर्माण किया है। यहां मंदिर कमेटी ने हेलीपेड का निर्माण भी सरकार के सहयोग से किया है।

जालपा माता मंदिर अब जिला के बड़ा देव कमरुनाग मंदिर से सडक़ सुविधा से जुड़ गया है। यहां एक ही दिन में पर्यटक और श्रद्धालु दोनों धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। जालपा माता मंदिर के सचिव बीकेठाकुर ठाकुर ने वन विभाग का आभार प्रकट किया है। नौण पंचायत कर प्रधान लाल मन ने बताया कि जालपा माता परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

9 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

9 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

9 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

10 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

10 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

10 hours ago