मंडी : सुंदरनगर से शिकारी देवी के लिए सीधी बस
“जिला मंडी के विख्यात शक्तिपीठ माता शिकारी देवी जी और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को भक्तजनों को दीदार करवाने हेतु एचआरटीसी सुंदरनगर डिपो द्वारा बुधवार से सुंदरनगर-जंजैहली-शिकारी माता बस सेवा को शुरू करते हुए बड़ी सौगात दी गई है”
“मंडी 12 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट “
विख्यात शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर तक बस का सफल ट्रायल पूरा होने के साथ ही अब नियमित रूप से रोजाना सुंदरनगर से शिकारी देवी मंदिर तक बस सेवा को शुरू किया गया है। एचआरटीसी सुंदरनगर प्रबंधन से अड्डा इंचार्ज कश्मीरी लाल शर्मा ने सुंदरनगर स शिकारी देवी बस सेवा शुरू होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बस सेवा को नियमित, उप से सुंदरनगर से माता शिकारी देवी के लिए शुरू किया गया है .
अबकी बार एचआरटीसी सुंदरनगर प्रबंधन द्वारा हरिद्वार से शिकारी देवी बस रूट में भक्तजनों और अन्य सवारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बहुत बड़ा परिवर्तन किया गया है। जो लोगों की काफी लंबे समय से मांग थी कि मण्डी की तरफ से भी शिकारी माता के लिए एक बस सेवा होनी चाहिए।
इस मांग और हरिद्वार से सुंदरनगर-मंडी तक सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अब सुंदरनगर डिपो ने बस रूट को मण्डी से माता शिकारी देवी तक चलाने का फैसला लिया है। जिससे सुंदरनगर के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगो कि उन्हें अब सुबह जल्दी उठना पड़ेगा और बेवजह मंडी घूमना पड़ेगा, अब हरिद्वार से एक बस सीधे मंडी तक जाएगी और वापिस मंडी से सुंदरनगर आएगी तथा एक बस सुंदरनगर से माता शिकारी देवी जाएगी।
यह बस सुंदरनगर से सुबह 5 बजकर 10 मिनट और दूसरी बस मंडी से सुबह 5 बजे चलेगी और दोनों बसें आपस में नेरचौक में सुबह 5 बजकर 25 बजे मिलेगी और जो बस सुंदरनगर से चलेगी वह शिकारी देवी जाएगी और जो मंडी से आएगी वह सुंदरनगर जाएगी।
इसी तरह सुंदरनगर डिपो ने एक बहुत सराहनीय प्रयास किया है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब मंडी की तरफ से आने वाले माता शिकारी देवी जी की दर्शन करने आने वाले भक्तजन भी एचआरटीसी सुंदरनगर प्रबंधन की इस व्यवस्था और सेवा का भरपूर आनंद लेंगे।











