दिल्ली : प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या, बीच सड़क 8 से 10 राउंड फायरिंग

“राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक कार सवार शख्स के ऊपर गोली चलाने की वारदात सामने आई है। बदमाश फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए”

दिल्ली 11 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार सवार एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस घायल चालक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले का प्रॉपर्टी डिलिंग का काम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कार को निशाना बनाकर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलर था।

मृतक का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। वारदात के समय प्रॉपर्टी डीलर फॉच्यूनर में बैठे हुए थे। इस दौरान ही अचानक आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि अचानक हुई फायरिंग की इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के पहुंचने के बाद भीड़ को हटा दिया गया। पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है।

इस बात की पड़ताल भी की जा रही है कि फायरिंग को अंजाम देने वाले बदमाश आखिर कब से प्रॉपर्टी डीलर की रेकी कर रहे थे। दरअसल, जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, यह माना जा रहा है कि बदमाशों ने इसकी पूरी प्लानिंग की है।