मंडी – पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट समय पर जारी न करने पर ABVP ने धरना प्रदर्शन किया

“अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी इकाई द्वारा सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा पुनर्मूल्यांकन का परिणाम समय पर जारी न करने के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता और छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के प्रति लापरवाह रवैये को लेकर किया गया”

मंडी 06 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

छात्रों का कहना है कि पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित करने में देरी से उनकी शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन के परिणाम समय पर घोषित न होने से छात्र-छात्राओं के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

परिणामों में देरी के कारण कई छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने और परीक्षाओं की तैयारी में कठिनाई हो रही है। यह विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है। प्रशासन की लापरवाही के कारण हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।

परीक्षा परिणाम समय पर घोषित न होने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से यह मांग करती है कि पुनर्मूल्यांकन का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाए। प्रदेश कार्यकारिणी राहुल चौहान ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है कि छात्रों को अपने परिणाम के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन से यह मांग की है कि यदि प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वे विश्वविद्यालय के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इकाई मंत्री करण धामी ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को अनदेखा करना विश्वविद्यालय प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago