मंडी : अपहरण कर व्यक्ति के परिजनों से मांगी 50 हजार की फिराैती

“हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर परिजनों से 50 हजार रुपये नकद फिरौती मांगने का मामला सामने आया है”

मंडी 22 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर परिजनों से 50 हजार रुपये नकद फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। परिजनों की तरफ से 20 हजार रुपये शातिरों को दे दिए गए। आरोप है कि इस पर और मांग की गई और शातिरों ने मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड छीन लिए। मारपीट भी की।

जैसे-तैसे बचकर घर पहुंचे पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार बीते शनिवार को शिकायतकर्ता जोगिंद्रनगर के रोपा पधर पंचायत निवासी सूरज कुमार को ऑल्टो कार में बिठाकर एक व्यक्ति मंडी पठानकोट हाईवे से सटे चौंतड़ा बाजार तक ले गया। यहां से मचकेहड़ नामक जगह पर एक अन्य नामजद व्यक्ति भी अपहरण की इस वारदात में शामिल हुआ। 

बैजनाथ के अवाही नाग मंदिर में कार को एस्कॉट करते हुए एक और बाइक चालक बैजनाथ की ओर ले गया। इसके बाद आरोपियों ने बीड़ बिलिंग की एक कैंपिंग साइट में कई घंटों तक बंधक बनाकर 50 हजार की धनराशि की मांग पीड़ित की पत्नी से की। इस पर पत्नी ने 20 हजार रुपये उन्हें दिए। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मामले की जांच जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

19 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

19 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

19 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

20 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

20 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

20 hours ago