“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे महानगर वासियों को भूमिगत मेट्रो-3 एक्वा लाइन की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री 8 व 9 अक्तूबर को महाराष्ट्र में रहेंगे और इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे”
मुंबई 08 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी बुधवार को दोपहर 3 बजे नवी मुंबई पहुंचेगे जहां नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 3:30 बजे हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मुंबई में ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर से भी मिलेंगे।
इस दौरान दोनों देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे। इसके मद्देनजर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला: 12 की मौत, 309 घायल; भारत ने की कड़ी निंदा,…
CJP नेताओं को बड़ी राहत: अभिजीत दिपके 50 हजार के मुचलके पर रिहा, एक साल…
चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 पूर्व IAS और IFS अधिकारी, बोले- 'हारने पर…
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी CJP: रविवार को फिर जंतर-मंतर पर महा-प्रदर्शन, देश भर…
दिल्ली में 'अघोषित आपातकाल': 7000 से ज्यादा हिरासत में, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; वांगचुक…
वॉल स्ट्रीट चले या गिरे, भारतीय बाजार पस्त: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ की बिकवाली,…