Breaking News

महाराष्ट्र चुनाव – अनिल देशमुख की कार पर पथराव, सिर फूटा

“नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र के नरखेड से चुनावी सभा समाप्त करके महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी शरद गुट के नेता अनिल देशमुख काटोल की तरफ आ रहे थे, तभी काटोल जलालखेड़ा रोड पर किसी ने उनकी गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसे अनिल देशमुख के सर पर चोट लगी है और वे घायल हो गए हैं”

नागपुर 19 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अनिल देशमुख को कटोल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। काटोल से अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख महाविकास अघाडी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।

सलिल देशमुख के लिए प्रचार करने अनिल देशमुख नरखेड गए थे। उनकी गाड़ी पर जब पथराव किया गया तो वे कार में ही बैठे थे। पत्थर उनके सिर पर लगा और उनके सिर से खून बहने लगा।

हमले के बाद तस्वीरें और वीडियोज में देखा जा सकता है कि अनिल देशमुख पर हुआ हमला कितना खतरनाक है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि अनिल देशमुख गाड़ी में ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठे हुए हैं और उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। उनके सिर से खून बह रहा है और वे बेसुध हुए जा रहे हैं। 

अनिल देशमुख पर यह हमला कटोल-जलालखेड़ा रोड पर उस समय हुआ जब वो अपने बेटे सलिल देशमुख के लिए प्रचार करने के लिए नरखेड़ में एक जनसभा से लौट रहे थे। 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होने वाला है और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। मतदान से पहले सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था और देशमुख बेटे के लिए चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। 

अनिल देशमुख पर हुए हमले के बाद एनसीपी शरद गुट ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तंज कसा है। ट्वीट में लिखा गया है कि, प्रदेश में कानून-व्यवस्था के लिए साढ़े तीन बज गये हैं. लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है. इसका उदाहरण आज चुनाव का समापन है। 

बैठक से घर लौटते समय राज्य के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता शरद चंद्र पवार पर पार्टी नेता अनिल देशमुख पर कायरतापूर्ण हमला करने का मामला सामने आया है. इस घटना की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद चंद्र पवार पार्टी की ओर से सार्वजनिक रूप से निंदा की जाती है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

19 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

20 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

20 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago