“गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के धर्मापुर बाजार में सड़क पर पैदल जा रहे एक वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से वाराणसी जाते समय उसकी मौत हो गई”
धर्मापुर 18 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार धर्मापुर गांव निवासी दया राम मौर्य (70) शनिवार को दोपहर में पैदल ही बाजार आए थे। एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का दाह संस्कार कर दिया
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…