जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी लेकर आए तिजोरी, खोलकर सबको दिखाया – जानें क्या था उसमें

“महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बीच राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिजोरी लेकर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह गौतम अडाणी के लिए धारावी का प्रोजेक्ट लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गौतम अडाणी एक हैं तो सेफ हैं, लेकिन धारावी सेफ नहीं है” 

राहुल गांधी तिजोरी को कपड़े से ढंककर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तिजोर से कपड़ा हटाया, जिसमें लिखा था कि एक हैं तो सेफ हैं। इसके बाद उन्होंने तिजोरी से एक पोस्टर निकाला जिसमें पीएम मोदी और गौतम अडाणी की फोटो बनी थी और लिखा था कि एक हैं तो सेफ हैं।

उन्होंने दूसरा पोस्टर भी निकाला, जिसमें धारावी का नक्शा बना हुआ था और लिखा था “लेकिन धारावी का भविष्य सेफ नहीं है। धारावी से 15 लाख लोगों को निकाला जाएगा।”

राहुल ने कहा कि बीजेपी ने नारा दिया है कि एक हैं तो सेफ हैं। इसका मतलब है कि पीएम मोदी और गौतम अडाणी जब तक एक हैं तो सेफ हैं। इसी वजह से धारावी का प्रोजेक्ट गौतम अडाणी को दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कुछ अरबपतियों और गरीबों की विचारधारा के बीच की लड़ाई है। जाति जनगणना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है और हम इसे करेंगे। यह हमारा केंद्रीय स्तंभ है।

हम आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटा देंगे। भूमि वहां रहने वाले लोगों की है, पूरी राजनीतिक मशीनरी एक व्यक्ति की मदद के लिए इस्तेमाल की जा रही है।”

राहुल गांधी ने महायुति सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘फॉक्सकॉन’, ‘एयरबस’ जैसी सात लाख करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं गुजरात में स्थानांतरित कर दी गईं, जिससे महाराष्ट्र के युवाओं की नौकरियां छिन गईं। अगर उनकी सरकार बनती है तो महाराष्ट्र के लोगों के हित का ध्यान रखा जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

19 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

20 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

20 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago