“मध्य प्रदेश के रतलाम के पास दिल्ली-मुंबई रूट पर मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसा गुरुवार रात का है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई रूट काफी व्यस्त रूट है। हादसे के बाद रेल यातायात बाधित हुआ है। अधिकारी सुधार में जुटे हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो रतलाम यार्ड के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं”
रतलाम 04 / 10 / 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार रतलाम के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतर गए। घटना रात 9:45 मिनट की बताई जा रही है। मालगाड़ी ज्वलनशील पदार्थ लेकर जा रही थी। इ
सी दौरान रतलाम में घटला के निकट मालगाड़ी के दो डब्बे बेपटरी हो गए। इनमे से एक डिब्बा पूरी तरह पलटी खा गया। हादसे के बाद दिल्ली मुंबई रेल मार्ग बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर रतलाम रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेक को चालू करने का कार्य शुरू किया। हादसे में अभितक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रेलवे यार्ड के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
उन्होंने बताया कि हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…