मिर्जापुर – ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, आठ की मौत कई घायल

“हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसपी अभिनन्दन भी घटनास्थल पहुंच गए”

मिर्ज़ापुर 04 / 10 / 2024 

कछआ थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात पौने दो बजे अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी।

इससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसपी अभिनन्दन भी घटनास्थल पहुंच गए।

मजदूर बगल के गांव से छत की ढलाई कर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए।

ट्रैक्टर ट्रॉली का एक हिस्सा सड़क किनारे बनी नाली में पलट गया। इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कुछ बाइक सवार भी चपेट में आ गए।

हाईवे पर करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। 

इधर, कछवा थाने के इंस्पेक्टर त्रिवेणी लाल ने बताया कि अभी तक सात मजदूरों के शव मिले हैं। रात के अंधेरे की वजह से कुछ दिख नहीं रहा है। कुछ और शव मिल सकते हैं।

मिर्जापुर के सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी थी। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

5 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

5 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

5 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago