मध्य प्रदेश – रतलाम के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे

“मध्य प्रदेश के रतलाम के पास दिल्ली-मुंबई रूट पर मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसा गुरुवार रात का है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई रूट काफी व्यस्त रूट है। हादसे के बाद रेल यातायात बाधित हुआ है। अधिकारी सुधार में जुटे हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो रतलाम यार्ड के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं” 

रतलाम 04 / 10 / 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट 

जानकारी के अनुसार रतलाम के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतर गए। घटना रात 9:45 मिनट की बताई जा रही है। मालगाड़ी ज्वलनशील पदार्थ लेकर जा रही थी। इ

सी दौरान रतलाम में घटला के निकट मालगाड़ी के दो डब्बे बेपटरी हो गए। इनमे से एक डिब्बा पूरी तरह पलटी खा गया। हादसे के बाद दिल्ली मुंबई रेल मार्ग बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर रतलाम रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेक को चालू करने का कार्य शुरू किया। हादसे में अभितक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। 

मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रेलवे यार्ड के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

उन्होंने बताया कि हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.