मछलीशहर सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी टली

“इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की शादी टाल दी गई है। क्रिकेट में रिंकू की व्यस्तता होने के कारण शादी अब तीन-चार महीने बाद होगी। सारी तैयारियां रोक दी गई हैं”

वाराणसी 24 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) से सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी टलने की सूचना मिली है। दोनों के घरों में तैयारियां चल रही थीं। शादी की तारीख टल जाने से तैयारियां भी रोक दी गई हैं। वाराणसी के होटल ताज में रिंकू और प्रिया की शादी होनी थी।

आने वाले 18 नवंबर को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी होनी थी। नवंबर में होने वाली क्रिकेट टूर्नामेंट में रिंकू सिंह की व्यवस्तता के कारण यह शादी टाल दी गई है। होटल की बुकिंग को फरवरी माह के अंत में कर दिया गया है। तारीख अभी नहीं तय हुई है। 

भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीनगर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। इस सगाई समारोह में न सिर्फ खेल जगत से, बल्कि राजनीति से जुड़े भी कई दिग्गज लोगों ने शिरकत की थी।