लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वितरित किए नियुक्ति पत्र 

 
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भर्ती प्रक्रिया के तहत 647 वन रक्षकों, वन्यजीव रक्षकों और 41 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए”
 
लखनऊ 11 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा, कि आज देश और दुनिया में सबसे बड़ी चिंता का विषय जलवायु परिवर्तन है।
 
एक समय में एक ही क्षेत्र के अलग-अलग हिस्से में एक जगह सूखा है तो दूसरी जगह बाढ़ से प्रभावित है, कहीं पर अधिक बारिश हो रही तो कहीं एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर वन रक्षक, वन्यजीव रक्षक ईमानदारी से अपना काम करें तो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में उनकी बड़ी भूमिका होगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नियुक्ति पत्र मिलने में कम से कम एक साल का समय लग जाता था, लेकिन आज भर्ती के बाद नियुक्ति पत्र 6 महीने से 1 साल के अंदर मिल रहा है।
 
भर्ती प्रक्रिया के दौरान कहीं भी आपको किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी और कहीं आपको कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ी।