पीएम मोदी केरल रैली

‘वेस्ट एशिया पर कांग्रेसी बयानों से खतरे में NRI भारतीयों की जान’ – पीएम मोदी

“केरल में पीएम मोदी की हुंकार: “वेस्ट एशिया संकट पर कांग्रेस के बयानों से खतरे में पड़ रही खाड़ी में बसे भारतीयों की जान” 

तिरुवल्ला/नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवल्ला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिमी एशिया (West Asia) में चल रहे युद्ध संकट और उस पर कांग्रेस पार्टी के रुख को लेकर तीखा हमला बोला है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपनी ओछी राजनीति और बयानबाजी के जरिए खाड़ी देशों (Gulf Countries) में काम कर रहे लाखों भारतीयों, विशेषकर केरल के लोगों की सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डाल रही है।

“कांग्रेस चाहती है गल्फ देश भारत को दुश्मन मान लें”

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी एशिया के संकट ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के असली मंसूबों को उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा, “आज पूरा देश देख रहा है कि खाड़ी देशों में कैसे हालात हैं। वहां हमारे लाखों भाई-बहन काम कर रहे हैं।

हमारी कूटनीति और दोस्ती का ही असर है कि गल्फ की सरकारें भारतीयों को अपना परिवार मानकर उनकी रक्षा कर रही हैं।

लेकिन, कांग्रेस के नेता जानबूझकर ऐसी भाषा बोल रहे हैं जिससे गल्फ देश नाराज हो जाएं और भारतीयों को वहां से निकाल दिया जाए।”

पीएम मोदी ने सख्त लहजे में कहा कि उन्होंने कांग्रेस को कई बार चेताया है कि यह ‘अनाप-शनाप’ बोलने का समय नहीं है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस चाहती है कि वहां पैनिक फैले और उन्हें मोदी को गाली देने का मौका मिल जाए।

राजनीति अपनी जगह है, चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन मेरे लिए केरल के लोगों और वहां रह रहे हमारे नौजवानों व बेटियों की सुरक्षा सबसे बड़ा दायित्व है।”

नारी शक्ति और एनडीए की नीतियां

भाषण के दूसरे हिस्से में प्रधानमंत्री ने एनडीए सरकार की कल्याणकारी नीतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एनडीए की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को हुआ है।

महिला सशक्तिकरण को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए पीएम ने कहा, “हमने घर-घर शौचालय बनवाए, जनधन खाते खुलवाए और पीएम आवास योजना के तहत घर महिलाओं के नाम किए।

आज मुद्रा लोन से अपना कारोबार शुरू करने वालों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी महिलाओं की है और ‘लखपति दीदी’ अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।”

केरल के विकास का विजन: मछुआरों और किसानों से वादा

पूर्वोत्तर राज्यों (North-East) और गोवा का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां-जहां एनडीए की सरकार है, वहां विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने केरल की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि राज्य में एनडीए की सरकार बनती है, तो केरल भी विकास के नए आयाम गढ़ेगा।

प्रधानमंत्री ने स्थानीय किसानों और मछुआरों की हर समस्या का स्थायी समाधान निकालने का भी दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.