CRIME NEWS

जौनपुर में जमीन विवाद: आशा संगिनी की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

जौनपुर में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, पिता और दो बेटियां गिरफ्तार “

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जमीन विवाद ने एक खूनी रूप ले लिया। महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में बुधवार सुबह एक 45 वर्षीय आशा कार्यकर्ता (आशा संगिनी) की उसके भाई के सामने ही पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

खेत की जुताई रोकने गए थे भाई-बहन

सवंसा गांव निवासी मृतका चेतना सिंह (45) महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आशा संगिनी के पद पर कार्यरत थीं। पति से विवाद के चलते वह अपने मायके में ही रहती थीं और उनका एक 23 वर्षीय बेटा भी है।

मृतका के भाई संदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव के ही ओम प्रकाश सिंह उनकी (संदीप की) बैनामा की गई जमीन को ट्रैक्टर से जबरन जोत रहे हैं। जब चेतना और संदीप खेत पर इस अवैध जुताई को रोकने पहुंचे, तो वहां विवाद बढ़ गया।

पिता और दो बेटियों ने किया जानलेवा हमला

आरोप है कि खेत पर मौजूद ओम प्रकाश सिंह और उसकी दो बेटियों (रोमा और रीतू) ने भाई-बहन पर हमला बोल दिया।

इस दौरान उन्होंने चेतना सिंह की जमकर पिटाई की। मारपीट में गंभीर चोटें आने के कारण चेतना सिंह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

10 साल पुराना है जमीन का विवाद

संदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 10 वर्ष पहले ओम प्रकाश सिंह के पिता स्वर्गीय जय नारायण सिंह से यह जमीन खरीदी थी। इस जमीन का खारिज-दाखिल (दाखिल-खारिज) भी उनकी मां सुदामा देवी के नाम पर हो चुका है और कानूनी रूप से वे इसके मालिक हैं।

इसके बावजूद आरोपी पक्ष लगातार दबंगई दिखाते हुए इस जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहा था, जिसका खौफनाक अंजाम बुधवार को इस हत्या के रूप में सामने आया।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, तीनों आरोपी हिरासत में

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से सवंसा गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल तीन थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई।

क्षेत्राधिकारी (CO) सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी ओम प्रकाश और उसकी दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी बारिश: सीएम योगी का निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा, गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

यूपी में भारी बारिश पर सीएम योगी सख्त: 24 घंटे में मुआवजे का निर्देश, त्योहारों…

4 hours ago

अलर्ट: तटीय राज्यों पर 3 महा-चक्रवातों का खतरा, 83% अधिक होगी तबाही

इसरो का महा-अलर्ट: अक्टूबर से दिसंबर तक 3 विनाशकारी चक्रवातों का खतरा, 44 साल का…

10 hours ago

वाराणसी-पूर्वांचल राउंडअप टॉप न्यूज़ : 11 सितम्बर 2026

वाराणसी और पूर्वांचल बुलेटिन: हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं ठप, जौनपुर गोलीकांड में दबिश तेज, गंगा…

10 hours ago

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: ठप रहेगा कामकाज, 5-डे बैंकिंग की मांग

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: शुक्रवार को ठप रहेंगी सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह और पेंशन सुधार पर…

10 hours ago

भड़काऊ पोस्ट पर व्यापारी की हत्या, 3 आरोपी अरेस्ट; SHO समेत 3 सस्पेंड

गोंडा में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद में व्यापारी की नृशंस हत्या, मंत्री के धरने के…

11 hours ago

बिहार बाढ़: 14 जिलों में 43 लाख लोग प्रभावित, राहत कार्य में जुटी NDRF

बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिलों की 43 लाख आबादी प्रभावित, 951 कम्युनिटी किचन…

11 hours ago