लखीमपुर खीरी : 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी

“उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुल के पिलर से टकराने से 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई, जिससे पिता-पुत्री पानी में बह गए। बाकी लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला”

लखीमपुर खीरी जनपद के नकहा क्षेत्र में 20 ग्रामीणों को लेकर जा रही नाव अधूरे पुल के पिलर से टकरा गई, जिससे नाव शारदा नदी में पलट गई। नाव पर सवार पिता-पुत्री नदी में बह गए। जबकि अन्य ग्रामीणों को सकुशल निकाल लिया गया है। कुछ लोग तैरकर किनारे पर आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अफसर भी मौके पर पहुंचे। लापता पिता-पुत्री की तलाश में एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसडीएम अश्वनी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।

ग्रामीणों के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ग्रामीण नाव से शारदा नदी के दूसरे छोर पर जा रहे थे। इसी दौरान नौव्वापुर घाट पर अधूरे पड़े पुल के पिलर से टकराकर नाव नदी में पलट गई। बहाव तेज होने की वजह से ग्रामीण बहने लगे।

नाव पलटने और लोगों को बहता देख दूसरी छोर पर खड़े ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और उन्हें रस्सी के सहारे बाहर निकाला। लेकिन पिता-पुत्री को नहीं बचा पाए। दोनों तेज बहाव के कारण पानी में बहते चले गए। उनका पता नहीं चला है। 

मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम लापता पिता-बेटी की तलाश कर रही है। उधर, हादसे के बाद लापता पिता-पुत्री के परिवार में कोहराम मचा है। बता दें कि शारदा नदी उफान पर बह रही है। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.