“कोलकाता में सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। नॉर्थ और साउथ कोलकाता के अलग-अलग इलाकों में भूकंप आया”
कोलकाता 21 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
सबसे ज़्यादा झटका ऊंची इमारतों में महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 थी। भूकंप का सोर्स बांग्लादेश बताया जा रहा है। बांग्लादेश के कई इलाके हिल गए हैं। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका शहर के पास 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है।
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि कोलकाता और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। USGS ने कहा कि भूकंप का सेंटर ढाका से करीब 50 किलोमीटर दूर नरसिंगडी में था और भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।
कूचबिहार में भी झटके महसूस किए गए। साउथ दिनाजपुर में भूकंप महसूस किया गया। मालदा और नादिया के अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप का केंद्र
IMD ने बताया कि भूकंप पड़ोसी देश के नरसिंगडी से 13 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में सुबह 10 बजकर आठ मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
कोलकाता और अन्य जिलों में कई लोग एहतियात के तौर पर सड़कों पर निकल आए। अभी किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…
ब्रिक्स की भव्य सफलता से बौखलाया अमेरिका: रूसी तेल की आड़ में भारत पर 100%…
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…
दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…