यहाँ जानिए ! क्या है ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ ? जिसकी PM मोदी ने की शुरुआत

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ’ का शुभारंभ किया, जो ग्रामीण महिलाओं को सस्ती ब्याज दरों पर डिजिटल रूप से कर्ज देगा। आइए, आपको बताते हैं कि इससे बिहार की महिलाओं का क्या फायदा होगा”

दरभंगा 02 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये का फंड भी ट्रांसफर किया।

बता दें कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सस्ती ब्याज दरों पर कर्ज मुहैया कराएगी, ताकि उनकी उद्यमिता को बढ़ावा मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें। जीविका निधि का संचालन पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा।

जिससे पैसे का ट्रांसफर तेज होगा और यह पारदर्शी तरीके से सीधे जीविका दीदियों के बैंक खातों में जाएगा। सूबे में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले यह महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ के फायदे

  1. सस्ते ब्याज दरों पर कर्ज: जीविका निधि ग्रामीण महिलाओं को कम ब्याज दरों पर आसान कर्ज उपलब्ध कराएगी, जिससे 18-24% की ऊंची ब्याज दरों वाले माइक्रोफाइनेंस संस्थानों पर निर्भरता कम होगी।

  2. समय पर बड़ी राशि: यह संस्था समय पर बड़ी ऋण राशि प्रदान करेगी, जिससे महिला उद्यमियों को अपने कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

  3. पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म: डिजिटल सिस्टम के जरिए पारदर्शी और तेजी से पैसे का ट्रांसफर होगा, जो सीधे जीविका दीदियों के बैंक खातों में पहुंचेगा।

  4. कार्यकर्ताओं के लिए टैबलेट: 12,000 सामुदायिक कार्यकर्ताओं को टैबलेट दिए जाएंगे, जिससे कर्ज बांटने और उसके मैनेजमेंट में आसानी होगी।

  5. उद्यमिता को बढ़ावा: ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे छोटे उद्यमों और कंपनियों का विकास होगा।

  6. आर्थिक सशक्तीकरण: यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी और समुदाय-आधारित उद्यमों को मजबूती देगी।

  7. सरकारी समर्थन: बिहार और केंद्र सरकार की फंडिंग से संस्था का संचालन होगा, जिससे इसकी स्थिरता और विश्वसनीयता बढ़ेगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.