कौशाम्बी – तीमारदार बनकर पहुंचे डीएम, संविदा पर तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का निजी हॉस्पिटल किया सील

“मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा यादव ओसा रोड पर बस डिपो के निकट कान्हा मेडिकेयर सेंटर के नाम से अपना नर्सिंग होम चलाती हैं। डॉ. रेखा यादव के पति एनेस्थेटिस्ट डॉ. रमेश यादव भी मेडिकल कॉलेज में ईएमओ के पद पर तैनात हैं”

कौशाम्बी 20 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा अवकाश लेकर संविदा पर तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ अपना नर्सिंग होम चला रही थीं। सोमवार की देर रात तीमारदार बनकर डीएम उनके अस्पताल पहुंच गए। वहां पर एक भी डॉक्टर नहीं था। जबकि, 12 प्रसूताएं व नवजात भर्ती थे। 

कई नवजातों की स्थिति खराब थी। डीएम के निर्देश पर नर्सिंग होम सील कर दिया गया। डॉक्टर की संविदा समाप्त कर एफआईआर के आदेश भी दिए गए हैं।

मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा यादव ओसा रोड पर बस डिपो के निकट कान्हा मेडिकेयर सेंटर के नाम से अपना नर्सिंग होम चलाती हैं।

डॉ. रेखा यादव के पति एनेस्थेटिस्ट डॉ. रमेश यादव भी मेडिकल कॉलेज में ईएमओ के पद पर तैनात हैं। डॉ. रेखा यादव ने खुद को बीमार बताकर नौ नवंबर से मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा अवकाश ले रखा था। हालांकि, यह स्वीकृत नहीं था। फिर भी वह ड्यूटी पर नहीं जा रही थीं।

डीएम मधुसूदन हुल्गी सोमवार की देर रात अचानक सीएमओ डॉ. संजय कुमार और एसडीएम सदर आकाश सिंह के साथ कान्हा मेडिकेयर सेंटर पहुंचे। वह एक तीमारदार बनकर गए थे, लेकिन अस्पताल में मौजूद वार्ड बॉय और आया ने उन्हें पहचान लिया।

अस्पताल में डीएम को करीब 12 प्रसूताएं व नवजात बच्चे भर्ती मिले। इनमें कुछ लो बर्थ वेट बीमारी से जूझ रहे थे। एक बच्चा महज 1800 ग्राम का था। लेकिन, मौके पर न तो कोई एमबीबीएस डॉक्टर था न बाल रोग विशेषज्ञ।

जांच में पता चला कि इन प्रसूताओं का ऑपरेशन डॉ. रेखा यादव ने ही बीते तीन दिन के अंदर किया है। डीएम के बुलाने पर 15 मिनट बाद डॉ. रेखा अपने पति के साथ आईं।

डीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार अनंतराम अग्रवाल व डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि कान्हा मेडिकेयर पहुंचे और अस्पताल सील कर दिया।

चार प्रसूताओं की छुट्टी, एक मेडिकल काॅलेज शिफ्ट

अस्पताल सील करने से पहले वहां पर भर्ती चार प्रसूताओं को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। वहीं, एक प्रसूता को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कराया गया।

जिलाधिकारी की ओर से सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही व एनएचएम के नियमों के उल्लंघन पर डॉ. रेखा की संविदा समाप्त करने व उनके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। चिकित्सक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

“जिलाधिकारी द्वारा देर रात कान्हा मेडिकेयर की जांच की गई थी। यहां पर कई प्रसूताएं व नवजात भर्ती थे। लेकिन, डॉक्टर एक भी नहीं मिला। इन प्रसूताओं के ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज की संविदा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा यादव ने किए थे। इन्हीं कमियों व नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई हुई है” – आकाश सिंह, एसडीएम सदर

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.