जौनपुर : SC/ST एक्ट खत्म करने की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी ने दिया ज्ञापन

“कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर सवर्ण आर्मी ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सौंपा”

जौनपुर 24 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव प्रवीण तिवारी ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें जातिगत आरक्षण को समाप्त करना और SC/ST एक्ट में संशोधन या उसे रद्द करना है। उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक ‘सवर्ण आयोग’ के गठन की भी मांग की।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने तर्क दिया कि देश की आजादी के बाद से चली आ रही जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था के कारण सामान्य वर्ग में गरीबी और बदहाली के बावजूद उन्हें सरकारी व्यवस्थाओं से वंचित रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण से कई प्रतिभाशाली व्यक्ति अवसरों से वंचित रह जाते हैं, और इसे समाप्त करने से राष्ट्र अधिक मजबूत होगा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि SC/ST अधिनियम का दुरुपयोग एक हथियार के रूप में किया जा रहा है।

इसके चलते बड़ी संख्या में लोग पीड़ित होकर आत्महत्या कर रहे हैं और कई वर्षों से बिना किसी अपराध के फंसाए जा रहे हैं। इसलिए इस कानून में सुधार किया जाना चाहिए या इसे पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: चीनी व्यापारियों पर कसी नकेल, 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक लिमिट

जौनपुर में चीनी की जमाखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : न्यायिक सेवा के लिए अब 1 साल की वकालत अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर प्रहार: जयंत पर टिप्पणी अमर्यादित, गिरगिट है सपा

मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार: 'चवन्नी' वाले बयान को बताया शर्मनाक, कहा- 'गिरगिट…

2 hours ago

तेलंगाना: फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटा, 2 मजदूरों की मौत, 9 घायल

तेलंगाना में बड़ा औद्योगिक हादसा: फार्मा कंपनी का रिएक्टर फटने से भीषण आग, 2 मजदूरों…

4 hours ago

बिहार / बेतिया: बेकाबू बस ने ऑर्केस्ट्रा भीड़ को कुचला, 5 की दर्दनाक मौत

बेतिया में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा: छठिहार के ऑर्केस्ट्रा में घुसी बेकाबू…

4 hours ago

हिमाचल की 82 दवाएं जांच में फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

CDSCO का बड़ा खुलासा: हिमाचल में बनी 82 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, देश के…

4 hours ago