जौनपुर : बसंतू पाल के दो हत्यारोपी चाकू के साथ गिरफ्तार

“सुजानगंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव झाड़ी में मिला था। मृतक की पहचान सुल्तानपुर के हरिपुर, करौंदी कला निवासी 52 वर्षीय बसंतू पाल के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है”

जौनपुर 26 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शनिवार सुबह पत्नी मालती देवी ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जौनपुर के परसथ (बेलवा बाजार) निवासी त्रिवेणी पाठक और वाराणसी के कजाकपुर धोबीघाट निवासी राजाराम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक बसंतू पाल झाड़-फूंक का काम करता था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक, सत्तन की पत्नी को लगभग 10 सालों से बच्चा नहीं हो रहा था।

इसके लिए सत्तन ने बसंतू पाल से झाड़फूंक करवाया था। आरोपियों ने झाड़फूंक के नाम पर बसंतू पाल को काफी पैसे दिए थे, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।इसके बाद आरोपियों ने अपने दिए गए पैसे वापस मांगे।

इसी विवाद के चलते आरोपियों ने बसंतू पाल की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली प्रदर्शन में 7000 हिरासत में; 6 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली में 'अघोषित आपातकाल': 7000 से ज्यादा हिरासत में, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; वांगचुक…

6 hours ago

शेयर बाजार: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ बिकवाली, 9 हफ्ते बाद लौटी तेजी

वॉल स्ट्रीट चले या गिरे, भारतीय बाजार पस्त: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ की बिकवाली,…

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट: हिरासत में लिए गए 50 से अधिक वकील CJI के दखल पर रिहा

सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास 50-60 वकील हिरासत में, CJI के कड़े दखल के बाद…

13 hours ago

ब्रेकिंग : CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पर दुखों का पहाड़: दिल्ली में हिरासत के बीच दादी का…

13 hours ago

CJP प्रोटेस्ट: केजरीवाल, संजय सिंह, ममता बनर्जी और विजयन हिरासत में

दिल्ली में 'महा-धरपकड़': केजरीवाल, ममता और विजयन हिरासत में; मुंह पर बैंड-एड लगाकर बैठीं दीदी,…

13 hours ago

दिल्ली: फ्लाइट में CJP संस्थापक हिरासत में, 1500 प्रदर्शनकारी अरेस्ट

दिल्ली बनी छावनी: फ्लाइट में ही CJP संस्थापक हिरासत में, 1500 प्रदर्शनकारी अरेस्ट; AAP ने…

17 hours ago