Delhi turned into a fortress as police detain CJP founder Abhijeet Dipke from inside a flight and arrest over 1500 protesters across the city.
दिल्ली बनी छावनी: फ्लाइट में ही CJP संस्थापक हिरासत में, 1500 प्रदर्शनकारी अरेस्ट; AAP ने दिया समर्थन”
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े राजनीतिक और पुलिस एक्शन में बदल गया है।
Abhijeet Dipke DETAINED!
Saurav Das DETAINED!
Ashutosh Ranka DETAINED!To save his traitor friend, the dictator has declared war against his own citizens! https://t.co/cUGrdetlx2
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई से दिल्ली आ रहे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की फ्लाइट जैसे ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लैंड हुई, दिल्ली पुलिस की एक टीम सीधे विमान के अंदर दाखिल हो गई।
पुलिस ने दिपके के साथ उनके दो सहयोगियों—सौरभ दास और आशुतोष रांका—को भी हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने विमान के अंदर तीनों नेताओं को समझाने का प्रयास किया कि उन्हें प्रदर्शन की इजाजत नहीं है, लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें वहीं से डिटेन कर लिया गया।
विमान के अंदर का घटनाक्रम काफी हाई-वोल्टेज रहा। पुलिस को देखकर अभिजीत दिपके ने स्पष्ट रूप से कहा,
“मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।” इस पर पुलिस के जवानों ने नरमी बरतते हुए जवाब दिया, “नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया हमारे साथ सहयोग करें।”
SIR और CEC के खिलाफ इस घमासान के चलते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर है।
छावनी बनी दिल्ली: जंतर-मंतर इलाके की पूरी तरह से किलेबंदी कर दी गई है। दिल्ली की सभी सीमाएं सील हैं।
गिरफ्तारियां: अब तक अलग-अलग इलाकों से 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है।
भारी सुरक्षा बल: सड़कों पर कीलें बिछाई गई हैं और पैरामिलिट्री फोर्सेज की 221 कंपनियों को तैनात किया गया है।
यातायात ठप: सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद हैं और दर्जनों ट्रेनें पहले ही निरस्त की जा चुकी हैं।
इस पूरे घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। AAP सांसद संजय सिंह ने पुलिस कार्रवाई को आपातकाल से भी बदतर बताया।
संजय सिंह ने कहा, “एक व्यक्ति की सुरक्षा के नाम पर पूरे देश और दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है। दिल्ली को बंद कर दिया गया है और ट्रेनों को रोका जा रहा है।”
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी CJP के इस विरोध प्रदर्शन का पूरी तरह से समर्थन कर रही है।
संजय सिंह के मुताबिक, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है, भले ही इसके लिए उन्हें गिरफ्तारी ही क्यों न देनी पड़े।
दिल्ली में 10 अक्तूबर को महाआंदोलन: इंटरनेट बैन, 57 मेट्रो स्टेशन और कई ट्रेनें रद्द;…
दिल्ली में 10 अक्तूबर को महाआंदोलन: रेलवे ने 70 से अधिक ट्रेनें कीं रद्द, हजारों…
दिल्ली प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद करने…
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, भाजपा के 8 और सपा के…
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति की उपासना का महापर्व, इस बार…
गर्व का क्षण: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026…