जौनपुर – मुआवजा घोटाले में दो कानूनगो और एक निरीक्षक निलंबित

“सदर तहसील के दो कानूनगो और एक निरीक्षक को डीएम ने निलंबित कर दिया। इससे पहले इस मामले में सीआरओ को निलंबित करते हुए उन्हें राजस्व परिषद संबद्ध किया गया था”

जौनपुर 18 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिले के बहुचर्चित भूमि अधिग्रहण मुआवजे में सीआरओ को निलंबित करते हुए उन्हें राजस्व परिषद संबद्ध किया गया है। इनके बाद गुरुवार को तीन अन्य कर्मचारियों को भी जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया।

भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति (काला) कार्यालय में घोटाले का मामला अगस्त में सामने आया था।

तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने जांच में पाया कि तीन माह पहले सारी प्रक्रिया पूर्व कानूनगो संभाले हुए थे। इसके चलते साढ़े चार करोड़ के मुआवजे के भुगतान में गड़बड़ी पाई गई थी।

इसमें 14 ग्राम पंचायतों के 46 काश्तकारों में फर्जी तरीके से भुगतान किया गया। इसमें पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए सीआरओ के खिलाफ शासन को पत्र भेजा गया था।

इसमें सीआरओ को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया। इसे देखते हुए गुरुवार को कानूनगो उदय राज, कानूनगो संतोष कुमार तिवारी व निरीक्षक प्रशिक्षणरत बृजेश सिंह पर कार्रवाई हुई है।

मामले की जांच के पहले ही दिन कार्यालय से चार फर्जी अभिलेख प्राप्त किए। इसमें ढाई करोड़ का फर्जी भुगतान किया गया था। इसके बाद सीडीओ साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में टीम बनाकर जांच की गई।

इसमें भूमि अधिग्रहण घोटाले में काला कार्यालय में पूर्व व वर्तमान में तैनात कानूनगो समेत तीन राजस्व कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago