जौनपुर – कलीचाबाद में अवैध धर्मांतरण के दौरान पुलिस ने की छापेमारी

“जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद के पास एक खुले स्थान पर धर्मांतरण के दौरान पुलिस ने छापा मारकर मौके से 25 लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है”

जौनपुर 18 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

मौके से धर्म विशेष से जुड़ी पुस्तके भी बरामद हुई है । आरोपियों में से कुछ आजमगढ़ और सुल्तानपुर के भी निवासी बताए जा रहे है। पुलिस के अनुसार कलीचाबाद में अवैध धर्मांतरण कराने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी ।

क्षेत्राधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बड़े पैमाने पर लोग हाथों में एक धर्म विशेष की पुस्तके लिए बैठे है। पूछताछ में बहुत सारे लोग गैर जनपद के निवासी पाए गए । कुछ लोग स्थानीय भी थे।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। जिसे मौके पर पहुंच कर पुलिस ने रोक दिया। सभी का चालान किया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उनको प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाया जा रहा था ।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

36 minutes ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

51 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

59 minutes ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

4 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

4 hours ago