जौनपुर – सीडीओ ने पुरस्कार बांटकर विजेताओं को किया सम्मानित

“पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों से जौनपुर के शाही किला एवं शाही पुल के बारे में प्रश्न पूछा जिसका उत्तर बच्चों ने तुरन्त दिया।  टैबलेट व पुरस्कार पाकर बच्चे खुश नजर आये”

जौनपुर 18 / 10 / 2024 जिला संवाददाता मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

“परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) के छात्र/छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक् समझ विकसित किये जाने के उद्देश्य से ‘‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान‘‘ कार्यक्रम अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित 05-05 छात्र-छात्राओं के मध्य जनपद स्तर पर क्विज प्रतियोगिता/विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 16 अक्टूबर 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के सभागार कक्ष में हुआ था। जिसमें 5 बच्चे क्विज प्रतियोगिता तथा 5 बच्चे विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विजेता घोषित किये गये।

उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र मुख्य अतिथि एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रह कर बच्चों को अभिप्रेरित भी किया गया।

विजेता छात्र-छात्राओं को आज मुख्य विकास अधिकारी ने अपने कार्यालय में मॉडल प्रतियोगिता के विजेता पांच बच्चों को टैबलेट, बैग एवं प्रमाण पत्र तथा क्विज प्रतियोगिता के विजेता पांच बच्चों को रु0 2000/नकद पुरस्कार, बैग एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों से जौनपुर के शाही किला एवं शाही पुल के बारे में प्रश्न पूछा जिसका उत्तर बच्चों ने तुरन्त दिया। टैबलेट व पुरस्कार पाकर बच्चे खुश नजर आये।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

2 hours ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

2 hours ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

5 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

5 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

5 hours ago