“जौनपुर नगर क्षेत्र के दो प्रमुख वार्डों कटघरा व मतापुर में नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा राज्य सेक्टर पेयजल योजना के तहत दोनों वार्डों में 20-20 हार्स पॉवर क्षमता वाले अत्याधुनिक ट्यूबवेल लगाए जाएंगे”
जौनपुर 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इन ट्यूबवेलों की स्थापना पर 1.58 करोड़ रुपये खर्च होेंगे। इसके लिए शासन से बजट मिल चुका है। ट्यूबवेल लगने से करीब 10 हजार आबादी को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। नगरवासियों को गर्मी आते ही लंबे समय से जल संकट का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका की तरफ से जगह-जगह छोटे मिनी ट्यूबवेल की बोरिंग तो कराई जा रही है। साथ ही दो वार्डों कटघरा व मतापुर में बड़े ट्यूबवेल के लिए छह माह पहले प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर सहमति मिलने के साथ ही बजट का भी आवंटन हो गया है।
इन ट्यूबवेलों के लिए दोनों वार्डों में कटघरा में मुरादगंज सामुदायिक शौचालय के पीछे व मतापुर में खरका कालोनी में ट्यूबवेल लगाने के लिए स्थान प्रस्तावित है। संभावना है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
इन ट्यूबवेलों से संबंधित सभी काम आधुनिक तकनीक से किए जाएंगे, ताकि जलापूर्ति सुचारु रहे। इससे स्थानीय निवासियों को नियमित रूप से साफ और पर्याप्त पानी मिलेगा।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…