“शाहगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय रोडवेज डिपो के समीप बुधवार की एक ठेला चालक ने रोडवेज बस के चालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया”
जौनपुर / शाहगंज 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
घटना की जानकारी मिलते ही अन्य रोडवेज चालक व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप बसों का संचालन रोककर जमकर नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार घायल चालक की पहचान सुभाषचंद्र यादव के रूप में हुई, जो शाहगंज से सुल्तानपुर की ओर रवाना हो रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बस डिपो के बाहर सड़क पर निकली, एक माली ने बस को हाथ देकर रोका। उसी समय अचानक एक ठेला चालक बस में चढ़ गया और चालक से अभद्र भाषा में बात करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो में बस खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी अवनीश कुमार यादव व एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) विनय कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और कोतवाली में कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…