जौनपुर : 53 दिव्यांगों को वितरित किया गया ट्राइसाइकिल, किया गया पौधरोपण

“विश्व पर्यावरण दिवस, ’गंगा दशहरा’ एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के 53वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज परिसर में एम.एल.सी. श्री बृजेश सिंह, प्रिन्सु, विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा पवित्र त्रिवेणी (पीपल,  बरगद,  नीम), अमलतास, गुलमोहर आदि पौधों का रोपण किया गया एवं समस्त जनपदवासियों से ’एक पेड़ माँ के नाम’ रोपित करने का आह्वान किया गया”

जौनपुर 06 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर गुरुवार को तिलकधारी सिंह इंटर कालेज परिसर में राजपूत सेवा समिति के सदस्यों द्वारा 53 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित किया गया।

विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दीर्घायु और यशस्वी होने की कामना की गयी इसके साथ ही पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर के बाहर एतिहासिक पुराने तालाब पर एक वृक्ष मां के नाम से लोगो ने दो सौ पौधे रोपे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर कर नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है।

उन्होंने टीडी कालेज परिसर में स्थित अमृत सरोवर के जीर्णोद्धार के लिए मंचासीन लोगो से मांग किया। कहा कि अगली बार जब यहां कार्यक्रम हो तो इस तालाब को देखने के लिए दूर दूर से लोग आयेगे।

विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह ’’प्रिंसू’’ ने कहा कि महंत से राजनेता बनने तक का उनका सफर कई उतार चढ़ाव और चुनौतियों से भरा रहा। उन्होंने प्रदेश में विकास के मार्ग में बाधक बने माफियाओं को कड़ा जवाब दिया और विकास की राह को आसान बनाया।

जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह ने उक्त कार्यक्रम को दिव्यांगजनो को समर्पित करते हुए कहा कि अधिकारियों का काम सरकार की योजनाओं को पात्रता के क्रम में सभी के बीच लाकर एक ऐसा वातावरण सृजित करना है, जिससे गरीब व्यक्ति समाज की मुख्यधारा में आ सके।

उत्तर प्रदेश सरकार का एक लक्ष्य एक पौधा माँ के नाम, एक पौधा पिता के नाम व एक पौधा अपने गुरु के नाम पर अवश्य लगाए। उन्होंने सभी से अपील किया कि हम सब मिलकर पौधा लगाएंगे तभी पर्यावरण की रक्षा होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह निर्देश है कि प्रत्येक जनपद के एक नदी का जीर्णोद्धार कराया जाय। इसके लिए हम सब लोग एक नदी की तलाश कर रहे है और सभी लोग सेवा और संकल्प के साथ उस नदी के जीर्णोद्धार में लगे। बेहतरीन आयोजन के लिए उन्होंने राजपूत सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।

राजपूत सेवा समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने आयोजकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के रूप रेखा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बीएचयू के प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, ब्लाक प्रमुख महराजगंज विनय सिंह, ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सत्येंद्र सिंह फ़ंटू, टीडी कालेज के प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह व सत्य प्रकाश सिंह, भाजपा महामंत्री सुशील मिश्र, वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन शरद सिंह व आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह ने ज्ञापित किया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.