“शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां संबंधित अधिकारियों के द्वारा लोगों की शिकायतों को सुना गया।जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा जनपद के थाना कोतवाली पर जाकर शिकायतों का समाधान किया गया”
जौनपुर 14 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस दौरान ज़िलाधिकारी के समक्ष भूमि पर अवैध कब्जा, मार्ग से संबंधित और पैमाईश आदि से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई जिसपर ज़िलाधिकारी द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जमीन विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए। जिससे कि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा थाने का निरीक्षण भी किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा जनरल डायरी और सीसीटीएनएस सहित अन्य दस्तावेजों के संबंध में जानकारी लेते हुए कंप्यूटर सिस्टम पर इसका अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…