काशी के छह मंदिरों से आज शुरू होगी निशुल्क ऑनलाइन पूजा

“श्रद्धालु घर बैठे कहीं से भी बनारस के प्रमुख मंदिरों में पूजन करा सकेंगे। बड़ी शीतला मंदिर के महंत परिवार ने इसकी शुरुआत की है। पहली बार जीवित्पुत्रिका व्रत पर 14 सितंबर को मां संतान लक्ष्मी के पूजन से इसकी शुरुआत की जाएगी”

वाराणसी 14 / 09 / 2025 मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार 

देश में पहली बार काशी से छह मंदिरों में निशुल्क ऑनलाइन पूजन की शुरुआत होने जा रही है। श्रद्धालु घर बैठे कहीं से भी बनारस के प्रमुख मंदिरों में पूजन करा सकेंगे।

बड़ी शीतला मंदिर के महंत परिवार ने इसकी शुरुआत की है। पहली बार जीवित्पुत्रिका व्रत पर 14 सितंबर को मां संतान लक्ष्मी के पूजन से इसकी शुरुआत की जाएगी।

श्रद्धालुओं को महालक्ष्मी, बाबा कालभैरव, गौरीकेदारेश्वर, लोलार्केश्वर महादेव, बड़ी शीतला और अन्नपूर्णा मंदिर में इस सुविधा का लाभ मिलेगा। शीतला मंदिर के महंत पं. शिवप्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज की प्रेरणा से उनके पुत्र पं. अवशेष पांडेय कल्लू महाराज ने इसकी शुरुआत की है।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार की कालभैरव मंदिर में महीने में चार बार, अन्नपूर्णा मंदिर में तीन से चार बार, बड़ी शीतला मंदिर, गौरीकेदारेश्वर और महालक्ष्मी मंदिर में वर्ष भर पारी रहती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन निशुल्क पूजन की शुरुआत की है। इसमें देश-विदेश से कोई भी श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार पूजन करा सकेंगे।

काशी के छह प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए नाम व गोत्र के साथ ऑनलाइन पूजन कराया जाएगा। इसका कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बाहर के श्रद्धालुओं को प्रसाद और पूजन का वीडियो कूरियर के जरिये भेजा जाएगा। वहीं स्थानीय श्रद्धालुओं को मंदिर में बुलाकर प्रसाद और पूजन का वीडियो दिया जाएगा। इसकी शुरुआत सोरहिया मेले में मां संतान लक्ष्मी के ऑनलाइन पूजन से 14 सितंबर को होगी।

मोबाइल के जरिये करा सकेंगे बुकिंग

पं. अवशेष पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की ऑनलाइन पूजा की बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 7459016660 जारी किया गया है। इस पर श्रद्धालु अपना नाम, गोत्र का नाम और स्थान का पता भेज कर निशुल्क ऑनलाइन पूजन की बुकिंग करा सकेंगे। पूजन और पंजीकरण की निगरानी महंत परिवार द्वारा की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

9 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

14 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

14 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

14 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

15 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

15 hours ago