जौनपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “दसवां आयुर्वेद दिवस” मनाया गया

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में दसवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी के द्वारा मॉ सरस्वती जी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलित करते हुए आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ किया गया”

जौनपुर 24 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

जिलाधिकारी द्वारा आयुर्वेद के आहार और विहार पर दिनचर्या एवं रितुचर्या पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद की महत्त्वा पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद जीवन के उपयोगी महत्व को बताया गया।

उन्होंने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी जौनपुर डॉ0 कमल को निर्देशित किया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कैम्प लगाते हुए बच्चों को आयुर्वेद के बारे में जानकारी दिया जाए।

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रोफेसर यशवंत चौहान एवं विभाग अध्यक्ष राजकीय आयुर्वैदिक   कॉलेज वाराणसी ने अपने संबोधन में आहार विहार विस्तृत जानकारी देते हुए अष्टांग योग नियमों का एवं चरक सूत्रों के माध्यम से आयुर्वेद की दैनिक जीवन में उपयोगिता पर बताया।

कार्यक्रम को डॉ0 अनिल सिंह, डॉ प्रदीप सिंह, डॉ0 विजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ0 अनामिका राय, डॉ0 श्रीकांत पांडेय, अनिल कुमार, राम बच्चन मौर्य, डॉ0 इंद्रपाल आदि द्वारा आयुर्वेद पर विचार किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ कमल ने सभी आगंतुक का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जनपद के समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी फार्मासिस्ट एवं योग प्रशिक्षक एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मिश्रा एवं कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

6 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

6 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

6 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

7 hours ago